Home Breaking News OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता,20वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता,20वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

0
186

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की गुरुग्राम में 20वीं मंजिल से गिरकर मौत

पुलिस ने बताया, “उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.”

Oyo Rooms के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, उन्हें दोपहर करीब 1 बजे डीएलएफ सिक्युरिटी से जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 में डीएलएफ की The Crest सोसाइटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है।

एसएचओ सेक्टर 53 के साथ एक टीम ने घटना स्थल का किया दौरा

साथ ही पुलिस ने बताया, “उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया. एसएचओ सेक्टर 53 के साथ एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया. घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान, गिरने वाले व्यक्ति की पहचान रमेश प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.”

उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया.

रमेश अग्रवाल को हाल ही में अपने 29 वर्षीय उद्यमी बेटे की गीतांशा सूद के साथ शादी में देखा गया था. इस जोड़े ने 7 मार्च को दिल्ली के पांच सितारा ताज पैलेस होटल में एक हाई-प्रोफाइल शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here