Home राज्यनामा अटल सुरंग के साउथ पोर्टल के पास हिमपात के बाद 400 से...

अटल सुरंग के साउथ पोर्टल के पास हिमपात के बाद 400 से अधिक लोग वाहनों में फंसे सुरक्षित बचाया गया

0
153

रोहतांग में अटल सुरंग के साउथ पोर्टल के पास हिमपात के बाद 400 से अधिक वाहनों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि  बृहस्पतिवार को मनाली-लेह राजमार्ग और आसपास के इलाकों में सुरंग में बर्फबारी के बाद फिसलन की स्थिति के कारण वाहन फंस गए थे। अधिकारियों ने कहा कि केलांग और मनाली के पुलिस बल ने संयुक्त रूप से एक बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसमें 10-12 घंटे लगे और शुक्रवार सुबह चार बजे यह अभियान समाप्त हुआ जिसके बाद वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।  फंसे हुए पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि पर्यटकों को सतर्कतापूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू और मनाली में उमड़ रहे हैं और बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।  सड़क पर बहुत सारे वाहनों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है लेकिन पंजीकृत कमरों में ठहरने वालों की संख्या वाहनों की आवाजाही के अनुसार नहीं है और ऐसा लगता है कि कई पर्यटक अनधिकृत स्थानों पर रह रहे हैं।

नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू और मनाली में उमड़ रहे हैं और बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि सड़क पर बहुत सारे वाहनों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है, लेकिन पंजीकृत कमरों में ठहरने वालों की संख्या वाहनों की आवाजाही के अनुसार नहीं है और ऐसा लगता है कि कई पर्यटक अनधिकृत स्थानों पर रह रहे हैं। चंबा जिले के डलहौजी, सलोनी और चुराह इलाकों और पांगी घाटी में बर्फबारी हुई है और इलाका राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। पर्यटकों ने आदिवासी किन्नौर जिले के कल्पा के साथ-साथ कुफरी, नरकंडा और कुकुमसेरी में भी हिमपात का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here