सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

एनडीए में शामिल 38 पार्टियों में कितने दल पूर्वोत्तर राज्यों से? यहां देखिए पूरी लिस्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एनडीए में शामिल 38 पार्टियों में कितने दल पूर्वोत्तर राज्यों से? यहां देखिए पूरी लिस्ट

बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में कुल 38 पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शामिल हुई हैं. इनमें से कुछ के रिकॉर्ड खराब तो कई के पास एक भी सांसद नहीं हैं, देखें एनडीए की पूरी लिस्ट.

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पिछले सप्ताह बीजेपी नीत एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया. इसमें देश के लगभग सभी राज्यों से कुल मिलाकर 38 दलों ने हिस्सा लिया. एनडीए ने ये बैठक उसी दिन बुलाई, जिस दिन विपक्षी पार्टियों के 26 दलों ने इंडिया नाम के गठबंधन की घोषणा की थी.

एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बात करें तो उनके चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ज्यादा प्रभावी नहीं लग रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीए गठबंधन के 38 दलों में से नौ पार्टियों ने 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. वहीं एनडीए गठबंधन के 16 दलों को पिछले आम चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकि सात पार्टियों को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा था.

पूर्वोत्तर राज्यों की कुल 11 पार्टी एनडीए में शामिल

Advertisement

बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पिछले दो टर्म से अकेले ही लोगों का जनादेश हासिल कर केंद्र में सत्ता पर काबिज है. वहीं इस बार भी एनडीए गठबंधन केंद्र में सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. इसीलिए वो हर एक काम करना चाहेगी जिससे सत्ता परिवर्तन न हो.

बीजेपी का मकसद यही होगा कि वह एनडीए के सभी घटक दलों को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले अलग-अलग भूमिका निभाने के लिए दे. एनडीए इसके जरिए ही महाराष्ट्र, बिहार और पंजाब सहित उन सभी राज्यों को निशाने पर रखेगी जहां पार्टी कमजोर पड़ सकती है. पार्टी पूर्वोत्तर राज्यों के लोकसभा सीटों को देखते हुए वहां के कुल 11 पार्टियों को एनडीए के साथ रखा है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *