सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्‍ली-NCR में मौसम का ऑरेंज अलर्ट! बिजली, बारिश, ओलों और तेज हवाओं से बचकर रहें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IMD Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी, कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं होगी ओलावृष्टि

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि यहां कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर ओले गिरेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।

दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने व बारिश ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को सुहाना बना दिया है। इसी कड़ी में आज फिर मौसम ज्यों का त्यों बना रहेगा। सोमवार के दिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि यहां कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर ओले गिरेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि इस दौरान वे अलर्ट रहें। संभव हो तो लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। रविवार के दिन दिल्ली के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश देखने को मिली है। वहीं ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है। आयानगर में ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक्टिव एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी दिल्ली एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च तक दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दिन भी बादल छाए रहने की संभावना है और रुक रुक कर बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement

कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग की माने तो सोमवार को मौसम खराब रहेगा और बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बादल गरजने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राजधानी दिल्ली में सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। वहीं 21 मार्च से हल्की बारिश देखने को मिली।

वहीं 22 मार्च के दिन मौसम साफ रहेगा और एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ेगा। 22 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं 24 मार्च के दिन एक बार फिर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *