सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Operation Sindoor: शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद में बोले 3 सफेद झूठ, खुल गई PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर की पोल

3 मिनट पढ़ें
Operation Sindoor

Operation Sindoor: शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद में बोले 3 सफेद झूठ, खुल गई PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर की पोल

Advertisement

Shehbaz sharif on Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर टेंशन में आ गए हैं. इस बीच नेशनल असेंबली में बात करते हुए शहबाज शरीफ के बयानों में ही विरोधाभास देखने को मिला है.

शहबाज शरीफ ने पाक संसद में कई विरोधाभासी दावे किए. उन्होंने अपने बयान में सेना के जनरलों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश का सम्मान बढ़ाया है. पाकिस्तानी सेना भारतीय एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई के बारे में निराधार दावे कर रही है और पाक मीडिया पुराने वीडियो और फोटो शेयर कर गलत सूचनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है.

पाक सेना चीफ की तारीफ करते रहे शहबाज

पीएम शहबाज अपनी सेना की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान को इस स्थिति में उनके ही जनरल असीम मुनीर ने पहुंचाया है. उनकी नीतियों की वजह से ही ऐसे हालात पैदा हुए. आतंकियों को पाकिस्तान सेना का समर्थन इस बात को दर्शाता है कि भारत में आतंकवादी हमलों और उसके बाद भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के लिए पाकिस्तानी जनरल ही जिम्मेदार हैं.

पाकिस्तान की सीमा में घुसे या नहीं इंडियन फाइटर जेट?

दूसरी बात, शहबाज शरीफ इस बात को लेकर बहुत ही असमंजस में दिखाई दिए कि भारतीय फाइटर जेट्स ने सीमा पार की या नहीं, जबकि पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारतीय जेट विमानों ने अपने हवाई क्षेत्र से ही पाकिस्तान में टारगेट पर मिसाइलें दागीं. प्रधानमंत्री शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जेट विमानों की संचार प्रणाली को जाम कर दिया और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर किया. अगर भारतीय फाइटर जेट पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसे ही नहीं तो उन्हें वापस ले जाने के लिए मजबूर कैसे कर दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक सेना ने भारतीय सेना के 5 फाइटर जेट को निशाना बनाया. हालांकि उनका ये दावा भी हकीकत से कोसों दूर है.

Advertisement

सेना की नाक के नीचे हुई स्ट्राइक, तारीफ करते रहे शहबाज

तीसरी बात ये कि शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए कहा, वे पूरी तरह से तैयार थे, फिर भी भारत ने उनकी नाक के नीचे 9 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. अपनी कैबिनेट बैठक के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारतीय सेना ने बिना किसी चूक के और तैयारी के अनुसार ऑपरेशन को अंजाम दिया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी सेना न केवल कम तैयार थी, बल्कि भारत के सटीक हमलों से भी हैरान थी.

शहबाज के बयान से सबकुछ हो गया क्लीयर

शहबाज शरीफ के इन विरोधाभासी बयान के समझ में आता है कि पाकिस्तान में उन्होंने नाटक रचा. सेना कुछ और कह रही है, लेकिन सरकार कुछ और कह रही है. वहां की मीडिया और सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ भड़काऊ और भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन पीएम शहबाज के बयानों से सबकुछ क्लीयर हो गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *