Home राज्यनामा मुंबई में एक हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त, छह लोग गिरफ्तार

मुंबई में एक हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त, छह लोग गिरफ्तार

0
176

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के कंट्रोल रूम ने को दूध में अशुद्ध पानी मिलाकर बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1000 लीटर से अधिक मिलावटी दूध जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारावी में संत कबीर मार्ग के पास गोपालनगर में अमूल, गोकुल आदि कंपनियों के दूध की थैली में अशुद्ध पानी मिलाकर बेचने की जानकारी क्राइम ब्रांच के कंट्रोल रूम के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल तथा उनकी टीम को मिली। इसी के तहत गुरुवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की। जहां एक घर में दूध के थैले, मिलावटी दूध से भरे प्लास्टिक के थैले, मोमबत्तियां, प्लास्टिक की थैलियां आदि मिले हैं। पुलिस ने वहां से 1,010 लीटर दूध जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उसकी जांच के बाद पुलिस ने शाहू नगर थाने में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम कंट्रोल टीम को सूचना मिली थी कि धारावी के शाहूंगर, गोपाल नगर झुग्गी बस्ती के कई घरों में नामी कंपनियों के दूध में मिलावट की जा रही है। पुलिस सहआयुक्त प्रवीण पडवल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल ने छह अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन छह टीमों ने एक ही समय में सुबह के अंधेरे में इस झुग्गी में छापा मारा। चार से पांच घरों में यह देखा गया कि दूध की थैलियों में पानी में मिलाकर बंद कर दिया जाता था। पुलिस ने छापेमारी कर गोकुल, अमूल व अन्य कंपनियों के दूध के खाली बोरे, मोमबत्ती, प्लास्टिक के जार व मिलावट सामग्री समेत करीब एक हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त किया है। मुंबईवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इन छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here