रक्षाबंधन के दिन फिर से डूबती दिखी दिल्ली , सरकार के दावे बहते दिखे : विपिन शर्मा
ट्रिपल इंजन सरकार जल निकासी को ले नहीं दिख रही गंभीर
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली ,दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार हर बरसात के बाद दावा करती है अगली बरसात में नहीं होगा जलभराव लेकिन अगली बार पहले से भी ज्यादा जगहों पर होता जलभराव ट्रिपल इंजन सरकार के दावों की हर बार खोलता है जलभराव और दिल्ली फिर से डूबती दिखती है | यह कहना है रोहताश नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर दिल्ली का कोई भी कोना जलभराव से अछूता नहीं रहा ,आलम यह रहा कि वी.आई.पी.क्षेत्र नई दिल्ली हो या साऊथ दिल्ली,बाहरी दिल्ली रही हो या चांदनी चौक ,सदर बाज़ार रहा हो या उत्तर पश्चमी दिल्ली सब जगह कई-कई फुट पानी जमा दिखा |
यमुनापार का तो और भी बुरा हाल था अनेक स्थानों पर इतना अधिक पानी भरा था कि वहां पर नाव भी चल सकती थी | विपिन शर्मा कहते हैं कई स्थानों पर तीन-तीन फुट पानी जमा था तो कहीं इससे भी ज्यादा | त्यौहार के चलते बहनों को अपने भाईयोँ के घरों पर पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी | उन्हें कई कई घंटे के जाम से जूझना पड़ा | सडकों पर जमा पानी के चलते अनेक लोगो के वाहन खराब हो गए और लोग पानी के साथ-साथ भयंकर जाम में फंसते दिखे | रिंग रोड तक लम्बा जाम लोगो को देखने को मिला |
विपिन शर्मा कहते हैं सत्ता में आने से पहले पार्टी लाख वादे कर ले सरकार में आने के बाद उनके दावों की पोल तब खुलती है जब बारिश के बाद सड़क पूरी तरह से लबालब भर जाती है और जनता पिछली सरकार की तरह वर्तमान सरकार से भी खुद को ठगा महसूस करती है | विपिन शर्मा कहते हैं जिस तरह दस साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार नें नालों की सफाई को ले भयंकर लापरवाही बरती और भ्रष्ट अधिकारीयों के भरोसे रही ठीक उसी तर्ज पर ट्रिपल इंजन की सरकार नें भी वही किया | केवल नाव में बैठकर फोटो सेशन चला योजनायें नहीं बनाई जा सकती इसके लिए धरातल पर उतर काम किया जाता है |
विपिन शर्मा कहते हैं कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री,मंत्री के साथ-साथ तमाम विधायक और अधिकारी सडकों पर उतर जायजा लिया करते और कांग्रेस के समय इतना जलभराव कभी भी नहीं देखने को मिला जितना अब देखा जा रहा है | विपिन शर्मा कहते हैं नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है छोटे नाले,बड़े नाले और नदी तक अब ट्रिपल इंजन सरकार के मातहत है सभी निकाय चाहे निगम हो या नगर पालिका अथवा डी.डी.ए.सभी पर ट्रिपल इंजन सरकार का नियंत्रण है फिर कहाँ कमी है इस पर इन्हें चिन्तन करना चाहिए और जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए क्यों बार-बार इनके दावे फेल होते जा रहे हैं |



