सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हनुमान जन्मोत्सव पर जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी की पूजा अर्चना की

2 मिनट पढ़ें
हनुमान जन्मोत्सव पर जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी की पूजा अर्चना की

हनुमान जन्मोत्सव पर जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी की पूजा अर्चना की

Advertisement

हनुमान जन्मोत्सव पर जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी की पूजा अर्चना की

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : प्रभु श्री राम परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मंदिरों में जाकर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर श्री जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्लीवासी विशेष कर चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना प्रभु हनुमान जी से की। श्री जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वह पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में साधारण से परिवार में पले बड़े है, जहां परिजनों द्वारा उन्हें बचपन से ही पूजा
अर्चना करना सिखाया गया और उसके महत्व को बताया गया। जय प्रकाश अग्रवाल ने कनॉट प्लेस स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में प्रमुख पुजारी ने हनुमान बाबा की पूजा अर्चना विधि-विधान पूर्वक करवाई। इसके अलावा मरघट वाले मंदिर में अतुलित बलशाली भगवान श्री हनुमान जी की जयप्रकाश अग्रवाल ने केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप गुप्ता के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। इसके अलावा चांदनी चौक क्षेत्र के हवेली हैदर कुली स्थित मंदिर, मॉडल टाउन भाग 2 क्षेत्र, पीतमपुरा गांव चौपाल, जूर बाग त्रिनगर, रानी बाग, डिप्टी गंज सदर बाजार में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रमों में जयप्रकाश अग्रवाल शामिल हुए और प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का पूजन कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन कार्यक्रमों में विधायक अखिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, अनिल भारद्वाज, राजेश जैन सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं भक्तजन मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *