सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

15 अगस्त को साईकिल तिरंगा यात्रा निकालेगी बाबरपुर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने झोंकी ताकत

3 मिनट पढ़ें
राजकुमार जैन

15 अगस्त को साईकिल तिरंगा यात्रा निकालेगी बाबरपुर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने झोंकी ताकत

Advertisement

15 अगस्त को साईकिल तिरंगा यात्रा निकालेगी बाबरपुर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने झोंकी ताकत

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आह्वान पर बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन पूरी तरह से एक्टिव मॉड अपनाये हुए है | सौ फुट रोड कबीर नगर में उनके कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है ,रोजाना किसी न किसी मुद्दे को ले वार्ड स्तर से लेकर विधानसभा और जिला स्तर पर बैठके आयोजित कर नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं |

सन्गठन स्रजन अभियान के तहत मंडलम स्तर पर नियुक्तियां करने के बाद अब सेक्टर तथा बूथ स्तर पर बी.एल.ए. टू बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है | राजकुमार जैन के प्रयासों को प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है | शायद यही वजह है दिल्ली कांग्रेस की किसी भी नई योजना की शुरुआत भी बाबरपुर जिले से ही की जाती रही है | कांग्रेस के जिला सम्मेलन हों या ट्रेनिंग कैम्प सभी की शुरुआत बाबरपुर जिले से ही की गई जिनमे खुद प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव के साथ-साथ तमाम प्रभारी भी भाग लेते रहे है | इसी कड़ी के तहत कांग्रेस की आज़ादी महापर्व के मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता के बीच उतारने की योजना भी इसी जिले से बनाई जा चुकी है |

Advertisement

बतौर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन 15 अगस्त को बाबरपुर जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रो से तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली जायेगी जिसमे एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी की योजना बनाई जा रही है | राज कुमार जैन नें बताया 15 अगस्त को सुबह आठ बजे तिरंगा यात्रा की शुरुवात जिला कार्यालय से होगी जो पांचो विधानसभा रोहताश नगर,सीमापुरी ,बाबरपुर सीलमपुर और घोंडा पहुंचेगी | यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव तथा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेगें |

यात्रा का समापन भी जिला कार्यालय पर होगा जहां कार्यकर्ताओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी होगी | तिरंगा साईकल यात्रा की तैयारी के लिए राजकुमार जैन अपनी टीम के साथ पिछले कई दिनों से जुटे है जिसके तहत श्री जैन पाँचों विधानसभा के प्रभारी, वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठके ले रहे हैं | जिन्हें जिला अध्यक्ष श्री जैन ब्रीफ कर रहे हैं | बाकायदा सभी ब्लाक अध्यक्षों,मंडलम अध्यक्षों सहित तमाम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है किस तरह से तिरंगा यात्रा को सफल बनाना है |

राजकुमार जैन कहते हैं आज़ादी पर्व के मौके पर यह यात्रा देशभक्ति की उर्जा का संचार तो करेगी ही साथ कार्यकर्ताओं में एक जोश भी उत्पन करेगी | श्री जैन कहते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है ,संसद में राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी के साथ साथ अन्य बड़े नेताओं की सिंह गर्जना से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है जिसके परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *