सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Omar Abdullah meets PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से मुलाकात, सुरक्षा हालात पर चर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Omar Abdullah meets PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से मुलाकात, सुरक्षा हालात पर चर्चा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी पीएम से पहली मुलाकात थी। करीब 30 मिनट चली इस बैठक में पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पैदा हुए सुरक्षा हालात और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार के हर निर्णय में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया, विशेष रूप से देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर।

यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब घाटी में आतंकी गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है और केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रही है।

Advertisement

इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए जनता से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल लोग इंसानियत के दुश्मन हैं और उन्हें नरक में सड़ना चाहिए। फारूक अब्दुल्ला पहलगाम हमले में मारे गए पोनी राइड ऑपरेटर आदिल हुसैन शाह के घर भी पहुंचे और परिवार को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई, हालांकि भारत सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। बिलावल भुट्टो जरदारी की धमकियों पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर ध्यान देने से कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं निकलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *