सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

रात 12 बजे तक अब दिल्ली में बजा सकते हैं लाउडस्पीकर, दुर्गा पूजा पर केजरीवाल सरकार ने दी छूट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अब दिल्ली में रात 12 बजे तक बजा सकते हैं लाउडस्पीकर, दुर्गा पूजा पर केजरीवाल सरकार ने दी छूट

दिल्ली सरकार ने दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दी है. छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है.

दिल्ली सरकार ने दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दी है. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत है. छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है. ये जानकारी सीएमओ दिल्ली ने साझा की है.

लव कुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों से केजरीवाल की मुलाकात

जानकारी के लिए बता दें कि, पहले दिल्ली में रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत थी, जो घोषणा के बाद 12 बजे तक जारी रहेगी. यह घोषणा केजरीवाल द्वारा लव कुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों की टीम से मुलाकात के एक दिन बाद आई है. सीएमओ ने इसपर बयान देते कहा कि, दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति होगी. वर्तमान में, राष्ट्रीय राजधानी में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति केवल रात 10 बजे तक है. छूट के संबंध में फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है.’

Advertisement

आवासीय क्षेत्रों में न हो शोर- सीएमओ

सीएमओ के बयान में आगे कहा गया है कि रामलीला आयोजकों को पुलिस प्राधिकरण प्राप्त करना होगा और गारंटी देनी होगी कि लाउडस्पीकर के उपयोग से आवासीय क्षेत्रों में शोर नियमों का उल्लंघन न हो. ट्रेड लीडर ब्रिजेश गोयल के अनुसार, लव कुश रामलीला समिति की एक टीम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, जिन्होंने शहर भर में केवल रात 10 बजे के बजाय आधी रात तक रामलीला प्रदर्शन की अनुमति देने के प्रस्ताव का समर्थन किया.

15 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीली

बता दें कि, शहर में विभिन्न आयोजन समितियों द्वारा रामलीला प्रदर्शन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. रामलीला लव कुश समिति के अर्जुन कुमार ने सभा को सुझाया किया कि रामलीला प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति रात 10 बजे तक है, और इस समय को आधी रात तक बढ़ाया जाना चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *