सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

अनिल अंबानी पर 420 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का लगा आरोप, नोटिस हुआ जारी

2 मिनट पढ़ें

इनकम टैक्स विभाग ने दो स्विस बैंक खातों में गुप्त धन रखने के लिए देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी को एक नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन रखने के मामले में 420 करोड़ रुपये कर चोरी करने के आरोप में रिलायंस अंनिल अंबानी समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ काला धन अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मांग की है। आयकर विभाग का आरोप है कि अनिल अंबानी ने जानबूझकर टैक्स नहीं चुकाए हैं। आरोप के मुताबिक अनिल अंबानी ने जानबूझकर विदेश में बैंक खातों और वित्तीय हितों का ब्योरा कर अधिकारियों को नहीं दिया। विभाग ने आरोपों पर अनिल अंबानी से 31 अगस्त तक जवाब मांगा है। हालांकि, अनिल अंबानी या रिलायंस ग्रुप की ओर से इस मसले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। विभाग ने कहा कि उनके खिलाफ काला धन कर अधिरोपण अधिनियम 2015 की धारा 50 और 51 के तहत मुकदमा चलाने के मामला बनता है। इसमें जुर्माने के साथ अधिकतम 10 साल की कैद की सजा का प्रावधान है। विभाग ने इल्जामों पर 31 अगस्त तक जवाब मांगा है। अनिल अंबानी पर असेसमेंट ईयर 2012-13 से 2019-20 के लिए विदेश में अघोषित संपत्ति रखने के माध्यम से टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है। नोटिस के अनुसार, टैक्स अधिकारियों ने पाया कि अंबानी बहामास-बेस्ड इकाई ‘डायमंड ट्रस्ट’ और एक अन्य कंपनी नॉर्दर्न अटलांटिक ट्रेडिंग अनलिमिटेड के इकोनॉमिक कंट्रीब्यूटर होने के साथ-साथ बेनिफिशियल ओनर थे। NATU को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में शामिल किया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *