सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi Environment: नॉर्दर्न रिज के संरक्षण से दिल्ली के हरित क्षेत्र को मिलेगा नया आधार : डॉ. यू.के. चौधरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Environment: नॉर्दर्न रिज के संरक्षण से दिल्ली के हरित क्षेत्र को मिलेगा नया आधार :
डॉ. यू.के. चौधरी

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ): दिल्ली सरकार द्वारा नॉर्दर्न रिज की 277.56 एकड़ भूमि को आरक्षित वन के रूप में अधिसूचित करने की प्रक्रिया को मंजूरी दिए जाने का भाजपा उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के विकास के साथ-साथ पर्यावरण और हरियाली को भी प्राथमिकता दे रही है। नॉर्दर्न रिज दिल्ली की प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके संरक्षण से राजधानी के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलेगी। डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि नॉर्दर्न रिज अरावली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा होने के साथ दिल्ली के महत्वपूर्ण हरित क्षेत्रों में शामिल है। 112.328 हेक्टेयर यानी 277.56 एकड़ भूमि को आरक्षित वन के रूप में अधिसूचित करने की प्रक्रिया को मंजूरी मिलना प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रिज क्षेत्र का संरक्षण होने से आने वाली पीढ़ियों के लिए दिल्ली की हरित विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच हरित क्षेत्रों का संरक्षण बेहद जरूरी है। नॉर्दर्न रिज जैसे प्राकृतिक क्षेत्र शहर में जैव विविधता को बनाए रखने, पर्यावरणीय संतुलन मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा केवल पौधारोपण पर ही जोर नहीं दिया जा रहा, बल्कि मौजूदा प्राकृतिक क्षेत्रों को संरक्षित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ सहित विभिन्न अभियानों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा रिज क्षेत्रों में भूजल रिचार्ज बढ़ाने, चेक-डैम निर्माण और प्राकृतिक पुनर्जीवन जैसे कार्य भी पर्यावरणीय संतुलन को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। नॉर्दर्न रिज की भूमि को आरक्षित वन का संरक्षण मिलने से दिल्ली की प्राकृतिक विरासत को मजबूत सुरक्षा मिलेगी और राजधानी के हरित भविष्य की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *