सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नीतीश की न! क्या पलट गए बिहार सीएम? सर्वे ने दिया ‘इंडिया’ को शॉक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नीतीश की न! क्या पलट गए बिहार सीएम? सर्वे ने दिया ‘इंडिया’ को शॉक

देश के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े सवालों को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने त्वरित सर्वे किया है. इसमें लोगों ने नीतीश कुमार के रुख पर भी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में 29 जनवरी को प्रवेश करेगी. राज्य के सीएम नीतीश कुमार यात्रा में शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर उन्होंने कुछ साफ तो नहीं किया है, लेकिन एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री यात्रा में नहीं जाएंगे.

इसको लेकर कई कयास लगाए जाने लगे हैं कि अगर जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे तो क्या उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर होने का इशारा कर दिया है? क्या वह फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी करेंगे? इन तमाम अटकलों के बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया है.

सर्वे में सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने का फैसला करके नीतीश कुमार ने पलटने का इशारा दे दिया है? सर्वे में शामिल 42 फीसदी लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया तो वहीं 22 प्रतिशत लोगों ने ‘नहीं’ में उत्तर दिया. इसके अलावा 36 परसेंट लोगों ने कहा कि उन्हे इस बारे में ‘पता नहीं’ है.

क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने का फैसला करके नीतीश कुमार ने पलटने का इशारा दे दिया है?

सोर्स- सी-वोटर

Advertisement

हां-42%

नहीं-22%

पता नहीं- 36%

लालू यादव की बेटी ने क्या कहा है?

आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना सोशल मीडिया एक्स पर तीन पोस्ट किए थे, लेकिन उन्होंने इसे बाद में हटा लिया. इसमें रोहिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बुधवार (25 जनवरी) को जेडीयू की रैली में वंशवादी राजनीति के खिलाफ नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते लिखा था कि कुछ लोग विचारधारा बदलते रहते हैं.

इसके बाद से सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जानी लगी है कि नीतीश कुमार फिर से एनडीए में वापसी कर सकते हैं. बता दें कि बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर सी-वोटर ने त्वरित सर्वे किया है, इसमें 1 हजार 363 लोगों से बात की गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *