सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बिहार में राजनीति उबाल पर, सीएम नीतीश का आदेश – अगले 72 घंटे पटना से बाहर न जाएं विधायक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलने के अनुमान है. नीतीश कुमार और उनकी पार्टी की गतिविधियों से तो ऐसा ही संकेत मिल रहा है. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के तमाम विधायकों को फ़िलहाल पटना में ही कैंप करने का फ़रमान जारी कर दिया है. जेडीयू सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ सभी विधायकों को अगले 72 घंटे तक पटना से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है. एक तरफ लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टर वॉर छेड़ रखा है. वहीं दूसरी तरफ अब बीजेपी के साथ सूबे में गठबंधन सरकार चला रहे नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड जेडीयू विधायकों के लिए अगले 72 घंटे तक पटना में रहने का फरमान जारी कर दिया है. सीएम नीतीश के फरमान के बाद सियासी हलचल मच गई है. अगले 72 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं.बिहार में सियासी फेरबदल का संकेत सरकार की गतिविधियों से भी मिल रहा है. सरकार ने जातीय जनगणना पर 27 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फ़ैसला लिया है. नीतीश के ख़ास सलाहकार मंत्री विजय चौधरी ने सर्वदलीय बैठक को लेकर सभी पार्टियों से बात करना शुरू कर दिया है. नीतीश कुमार ने आज मीडिया से कहा कि जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक के लिए सभी पार्टियों से बात की जा रही है. अगर सबकी सहमति हुई तो 27 मई को बैठक हो सकती है. सियासी जानकार नीतीश के इस कदम को भी राजनीतिक उलटफेर का संकेत बता रहे हैं.

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *