सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

राज्य कर्मियों के प्रमोशन पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 8 एजेंडों पर लगी मुहर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दशहरा से पहले राज्य कर्मियों के प्रमोशन पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 8 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar: दीपावली से पहले नीतीश सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

राज्य के सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारी का प्रमोशन 2016 से रुका हुआ है जिसको देखते हुए आज कैबिनेट में वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है.

दशहरा के पहले राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. शुक्रवार (13 अक्टूबर) को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल आठ एजेंडों पर मुहर लगी है. सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन पर आरक्षण का मामला विचाराधीन होने के बावजूद राज्य सरकार ने सरकारी सेवकों को प्रमोशन देने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि लगभग सभी विभागों में लंबे समय से कर्मचारी और पदाधिकारी का प्रमोशन रुका हुआ था.

उदाहरण के तौर पर कई जूनियर इंजीनियर कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रभार के रूप काम कर रहे हैं. इसी तरह कई जूनियर कर्मचारी को सीनियर का प्रभार देकर काम करवाया जा रहा है और उन्हें वेतनमान जूनियर का ही दिया जा रहा है. अब इस पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी एक पद के लिए 100% में 16% अनुसूचित जाति और एक प्रतिशत अनुसूचित जनजाति यानी 17% को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में उसे स्थिर किया जाएगा और बाकी 83% में भी 16% अनुसूचित जाति एवं 1% अनुसूचित जनजाति यानी 17% अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण दिया जाएगा. इसके बाद देखकर सामान्य प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है.

Advertisement

कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि जिस विभाग में जिस पद पर 17% अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति नहीं रहेंगे उतने पद को फिलहाल रिक्त कर छोड़ दिया जाएगा. उसका निर्णय आगे राज्य सरकार लेगी. राज्य के सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारी का प्रमोशन 2016 से रुका हुआ है जिसको देखते हुए आज कैबिनेट में वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आएगा उस निर्णय के आलोक में काम किया जाएगा. अगर जिन्हें प्रमोशन मिला है अगर कोर्ट के निर्देश में वह प्रमोशन नहीं करने वाला होगा तो जिस पद पर वह कर्मचारी था उसे उसी पद पर लाया जाएगा, लेकिन जो उन्हें प्रमोशन देकर पेमेंट किया जाएगा वह राज्य सरकार वापस नहीं लेगी.

पटना आईजीआईएमएस में 149 पद का सृजन

कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने किसानों से धान क्रय करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में रबी फसल के लिए कुल 8 हजार करोड़ अधिप्राप्ति से जुड़े संस्थाओं को ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. वहीं पटना के आईजीएमएस में कुल 149 पद के सृजन पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है. विशेष आधारभूत संरचना योजना वर्ष 2022-26 के तहत उग्रवाद प्रभावित जिलों को 37 करोड़ 83 लाख रुपये दिए जाने की स्वीकृति मिली है. बिहार के सभी सरकारी डेंटल हॉस्पिटल में सभी तरह की फीस निर्धारित करने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है. इसमे स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन और अन्य शुल्क एक समान किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *