Home राज्यनामा गुजरात के नवसारी में लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में नौ...

गुजरात के नवसारी में लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में नौ लोगों की मौत

0
174

गुजरात के नवसारी जिले में आज सुबह एक लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के वेस्मा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस वलसाड जा रही थी, जबकि एसयूवी सामने से आ रही थी। उपाध्याय के मुताबिक, हादसे में बस चालक के साथ-साथ एसयूवी में सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एसयूवी में यात्रा कर रहे लोग गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले थे और वलसाड से अपने गृहनगर लौट रहे थे।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा, “नवसारी में सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।” वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी बस हादसे पर दुख व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here