सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

NIA की बिहार में रेड, गया में नक्सली कनेक्शन को लेकर राजू जाट के यहां पहुंची टीम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में NIA की रेड, गया में नक्सली कनेक्शन को लेकर राजू जाट के यहां पहुंची टीम, कैमूर में भी छापेमारी

Bihar NIA Raid Team Reached Raju Jat Regarding Naxalite Connection In Gaya  Raid Also In Kaimur ANN | NIA Raid: बिहार में NIA की रेड, गया में नक्सली  कनेक्शन को लेकर राजू

पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू यादव के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक पूछताछ की गई. आठ सदस्यीय टीम गया पहुंची थी.

बिहार में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा मोहल्ले में पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू यादव उर्फ राजू जाट के घर पर गुरुवार (23 नवंबर) की अल सुबह एनआईए की आठ सदस्यीय टीम ने छापेमारी की है. छापेमारी के बाद अपने साथ हिसाब किताब और लेनदेन की डायरी अपने साथ ले गई है.

सुबह 6 से 10.30 बजे तक हुई पूछताछ

पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू यादव के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि वह शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. गुरुवार की सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक पूछताछ की गई है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन को रख लिया गया. इसके बाद दो कमरे में महिला और पुरुष को बैठाया गया जिसके बाद पूछताछ की गई.

Advertisement

कठौतिया और डेल्हा स्थित आवास पर छापेमारी

रंजीत कुमार ने बताया कि किसी नक्सली के ठहरने, आने जाने के संबंध में टीम पूछ रही थी. इस पर उन्होंने बताया कि वह जनप्रतिनिधि हैं. अब कौन ग्रामीण नक्सली है या नहीं है इसकी जानकारी नहीं हैं. वह पहचानते भी नहीं है. कोच के कठौतिया और डेल्हा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है. वहीं पूर्व जिप सदस्य राजू यादव उर्फ राजू जाट बुधवार से ही कहीं बाहर निकले हैं. फिलहाल इस मामले में एनआईए की टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है.

कैमूर में भी एनआईए ने की छापेमारी

उधर बिहार के कैमूर जिले में भी एनआईए की टीम ने रेड की है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी हुई है. जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार बुधवार (22 नवंबर) रात से ही छापेमारी हो रही है. एनआईए के अधिकारी कई टीम बनाकर भभुआ में दो प्रिंटर्स की दुकान के साथ ही कई ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक लक्की प्रिंटर्स और अग्रवाल प्रिंटर्स में छापेमारी चल रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *