सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

25 हजार जोड़े Delhi में आज शादी के बंधन में बधेंगे,घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवायजरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi में आज शादी के बंधन में बधेंगे 25 हजार जोड़े, लग सकता है जाम, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवायजरी

Delhi Marriage Today 25000 Couples Tie Knot For Whole Life Today Traffic  Jam Delhi Police Issue Traffic Advisory | Delhi में आज शादी के बंधन में बधेंगे  25 हजार जोड़े, लग सकता

दिल्ली के देवोत्थानी एकादशी अवसर पर गुरुवार को 25 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर जवानों की तैनाती की है.

आज देवोत्थानी एकादशी है, जिसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है. इसलिए, आज के दिन से शादियों के सीजन की शुरुआत हो रही है. इस सीजन में शादी के 5 से 6 शुभ मुहूर्त वाले दिन हैं. आज केवल दिल्लीभर में 20 से 25 हजार शादियां होने वाली हैं. ऐसे में आज दिल्ली की सड़कों और यातायात का दबाव सामान्य से ज्यादा होगा. बड़े पैमाने पर शादियों की वजह से दिल्ली में शाम से लेकर देर रात तक कई इलाकों में भारी जाम लग सकता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, जिससे शादी-समारोह को लेकर निकलने वाले प्रोसेसन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न हो पाए.

इन मार्गों के इस्तेमाल से बचने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एसपी मार्ग, डाबड़ी मोड, मायापुरी, आनंद विहार, आईएसबीटी विवेक विहार, मयूर विहार, शालीमार बाग, अशोक विहार, पीतमपुरा, करोल बाग, द्वारका, नजफगढ़, एनएच-8, जीटी करनाल रोड, पुष्पांजली रोड आदि जगहों पर कई बैंक्वेट हॉल और होटल हैं, जिनके आसपास शादियों के चलते जाम की समस्या रह सकती है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आवाजाही के लिए इन मार्गों के इस्तेमाल से बचें.

Advertisement

सड़कों पर भीड़, दिखेगा ट्रैफिक जाम का नजारा

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार, इस शादी के सीजन में दिल्ली में करीब चार लाख से ज्यादा शादियां होंगी. 23 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर के बीच पड़ने वाले शुभ मुहूर्तों में शादियां होंगी. इस दौरान लोग शादी के लिए फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों आदि की खरीदारी भी करने निकलेंगे, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शादी-समारोह के दौरान ये समस्या और भी बढ़ सकती है.

जाम से राहत दिलाते नजर आएंगे पुलिस के जवान

बता दें कि राजधानी दिल्ली में छोटे से लेकर बड़े बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटल और वाटिका आदि में शादी-समारोह आयोजित होते हैं, जिस कारण शादियों के सीजन में शाम के वक़्त अक्सर उनके आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसी से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जहां सड़कों और अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, वहीं लोगों के लिए एडवायजरी जारी कर शादी-समारोह स्थल के आसपास वाले मार्गों के इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *