सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

नवजात शिशु को 10 फीट गहरे कुएं में फेंका, मौत को मात देकर लौटा जिंदा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जाके राखे सांइया मार सके न कोय की तर्ज पर कर्नाटक के मांड्या जिले के पांडवपुरा कस्बे में एक दिन के नवजात को 10 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया था। गहरे कुएं में फेंके जाने के बाद भी बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मांड्या आयुर्विज्ञान संस्थान में बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चंद्रा गांव के निवासियों ने शुक्रवार को नवजात की चीख पुकार सुनकर उसे कुएं से बाहर निकाला था। एक स्थानीय केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को तुरंत एमआईएमएस में स्थानांतरित कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि बच्चे को पीठ पर चोट के अलावा कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बच्चे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। चूंकि बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ था, इसलिए उसका वजन केवल 1.5 किलो था। उन्होंने बच्चे के इलाज को लेकर बताया कि इसका इलाज एनआईसीयू में किया जा रहा है। वहीं जिला मंत्री के. गोपालैया ने शनिवार को एमआईएमएस का दौरा किया और नवजात के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया। वहीं बीते सोमवार को एक अन्य घटना की खबर रायचूर जिले के मस्की तालुक से आई थी। यहां सांटेकेलूर गांव में घनमथा कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक द्वारा गर्म पानी डालने के बाद आठ वर्षीय दूसरी कक्षा के छात्र के पेट और जांघों पर चोट लग गई थी। पीड़ित अखिल वेंकटेश को 2 सितंबर को लिंगसुगुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन घटना देर से सामने आई जिसके बाद बाल कल्याण समिति के निदेशक ने मस्की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *