सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हटाए गए ब्लॉक अध्यक्षों की जगह नये अध्यक्ष बनेंगे एक माह बाद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

हटाए गए ब्लॉक अध्यक्षों की जगह नये अध्यक्ष बनेंगे एक माह बाद

* पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद और भी जाएंगे बदले

Advertisement

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर पेंच कसने शुरू कर दिए है | लंबी कवायद के बाद आखिर बीती रात उन्होंने करीब पांच दर्जन ब्लाक अध्यक्षों को पद मुक्त करने का फरमान जारी कर दिया | हालंकि इनमें से कई तो पहले ही अपने पद से खुद लिखित में इस्तीफ़ा दे चुके थे और कई काम नहीं करने की इच्छा व्यक्त कर चुके थे | देवेन्द्र यादव की तरफ से जारी बयान में यह कहा गया है केवल उन ब्लाक अध्यक्षों को कार्यमुक्त किया जा रहा है जो पिछले काफी समय से जिला तथा प्रदेश सन्गठन की गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे थे उन्हें पदमुक्त किया जाता है |

उल्लेखनीय है गत दिनों दिल्ली कांग्रेस नें 280 ब्लाक अध्यक्षों की संख्या को 250 कर दिया था | बताया गया था निगम चुनावों में केवल 250 वार्ड बचे थे लिहाजा 280 ब्लाक का कोई मतलब नहीं बनता | इसी तरह कई ब्लाक अध्यक्षों के पद तो खुद ही खत्म हो गए थे जबकि कुछ विधानसभाओं के तहत निगम वार्डों की संख्या बढ़ गई थी वहां अभी नये ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है | इसके अलावा बीते दिनों जिला स्तर पर भी तीन-तीन पर्यवेक्षक लगाये गए थे जिनकी रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है हालांकि कुछ पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं कुल मिलाकर अभी पर्यवेक्षकों तथा जिला अध्यक्षों की रिपोर्ट पर भी मंथन होना है | ऐसे में माना जा रहा है इन रिपोर्टों के बाद ब्लाक स्तर पर अभी और भी बदलाव होने हैं | इस बाबत दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेद्र यादव कहते हैं हटाये गए ब्लाक अध्यक्षों तथा दूसरी रिपोर्टों के बाद नये लोगो को जिम्मेदारी देने से पहले उनके काम को देखा जाएगा और जो लोग काबिल होंगे तथा हमें लगेगा कि ये ब्लाक चलाने में सक्षम है तो उन्हें ही नई जिम्मेदारी दी जायेगी | कुल मिलाकर यह माना जा रहा है कांग्रेस सन्गठन में अब केवल उन्ही लोगो को महत्व देने जा रही है जो सन्गठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागेदारी देंगें | उल्लेखनीय है अभी प्रदेश कांग्रेस की टीम के साथ-साथ विधानसभा चुनावो के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन भी होना है लिहाजा माना जा रहा है हवा हवाई लोगो के दिन अब कांग्रेस में लदने जा रहे है केवल जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगो को ही आगे महत्व दिया जाएगा | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *