सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बिहार के मंत्रियों को आवंटित हुआ नया बंगला, तेजस्वी और तेज प्रताप का बदला पता

2 मिनट पढ़ें

बिहार के मंत्रियों को आवंटित हुआ नया बंगला, तेजस्वी और तेज प्रताप का बदला पता

पूर्व डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भी अब पता बदल गया है. बिहार सरकार ने बंगला आवंटित को लेकर अधिसूचना जारी की है.

नीतीश सरकार ने नए मंत्रियों के लिए बंगला आवंटित कर दिया है. साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पू्र्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भी अब पता बदल गया है. तेजस्वी यादव अब कर्णांकित आवास सं0-1, पोलो रोड में रहेंगे. वहीं, तेजस्वी यादव के बंगला में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रहेंगे और तेज प्रताप यादव के बंगला में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा रहेंगे.

5 देश रत्न मार्ग में रहेंगे सम्राट चौधरी

बता दें कि तेजस्वी यादव अब तक 5 देश रत्न मार्ग में डिप्टी सीएम के आवास में रहते थे. यह बंगला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित कर दिया गया है. तेज प्रताप यादव का 3 स्ट्रैंड रोड वाला सरकारी आवास अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नया पता होगा. इस संबंध में भवन निर्माण विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है. वहीं, बिहार में मुख्यमंत्री के लिए 1 अणे मार्ग और उप-मुख्यमंत्री के लिए 5 देशरत्न मार्ग बंगला निर्धारित है.

एनडीए के नए मंत्रियों को मिला बंगला 

बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीर चंद्र पटेल पथ, मंत्री रेणु देवी को चार स्टैंड रोड आवास आवंटित हुआ है. मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री हरि सहनी को 20 सेट डुपल्स बंगला गर्दनीबाग, नीरज कुमार सिंह 112 नेहरू पथ, मंत्री सुरेंद्र मेहता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, जनक राम 6 पोलो रोड, मंत्री संतोष कुमार सिंह 41 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित हुआ है.

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार को तीन सर्कुलर रोड, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चार टेलर रोड, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन को तीन टेलर रोड और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को नौ मैंगल्स रोड का आवास आवंटित किया गया है. बता दें कि 28 जनवरी को सीएम नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *