सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Neet Paper Leak: देशभर के 67 अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक, खत्म होगा ग्रेस मार्क का सिस्टम, सूत्रों का दावा

2 मिनट पढ़ें
Neet Paper Leak: देशभर के 67 अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक, खत्म होगा ग्रेस मार्क का सिस्टम, सूत्रों का दावा

Neet Paper Leak: देशभर के 67 अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक, खत्म होगा ग्रेस मार्क का सिस्टम, सूत्रों का दावा

Advertisement

Neet Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक के आरोपों के बीच देशभर में कई अभ्यार्थियों के रिजल्ट रोके गए हैं. सूत्रों से हवाले से बताया गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनटीए की ओर से पूरे देश में 67 स्टूडेंट का रिजल्ट रोका गया है. पटना में कुल 70 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे, जिसमें से 17 अभ्यार्थियों की परीक्षा में गड़बड़ी पाई गई और उनके रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है.

‘अभ्यार्थियों की मांगें मानी गई’

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “अभ्यार्थियों की जो भी मांगें थी, उसे माना गया है. एनटीए पर कार्रवाई की मांग थी, वो हो गई. एनटीए के डीजी बदल दिए गए हैं. छात्रों के मन में आ गया था कि NTA की व्यवस्था में गड़बड़ी है, जिसे सरकार ने समझा और हमने उसे ठीक किया. ग्रेस मार्क की व्यवस्था का कोई प्रावधान ही नहीं था, लेकिन एनटीए ने किया.” सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से इसी को गड़बड़ी का कारण माना जा रहा है और इसी के आधार पर एनटीए के डीजी को बदला गया.

‘एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशें की जाएगी लागू’

Advertisement

सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री ने कहा, “एनटीए की ओर से आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं से पहले एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों को लागू कर दिया जाएगा. एनटीए के रिफॉर्म को लेकर बनाई गई कमेटी 22 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट दे देगी. कमेटी की ओर से जो भी सिफारिशे होंगी, उसे अगली परीक्षा से पहले NTA लागू करेगी.”

शित्रा मंत्रालय ने नीट यूजी मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग मानते हुए शनिवार (22 जून) को सीबीआई को जांच सौंप दी थी. इसके बाद सीबीआई ने रविवार (23 जून) धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया.

नीट-यूजी एग्जाम पांच मई को देशभर में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 24 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा के नतीजे 14 जून को घोषित होने वाले थे, लेकिन चार जून को घोषित कर दिए गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *