सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया सीरियल आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल

2 मिनट पढ़ें
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया सीरियल आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया सीरियल आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया सीरियल आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने गश्त पर निकले जिला रिजर्व गार्ड के जवानों पर सीरियल आईडी ब्लास्ट किया है। नक्सलियों के हमले में डीआरजी के दो सिपाही घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमले को लेकर जानकारी दी है। नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि ये घटना कुरुस्नार थाना इलाके में सुबह करीब सवा नौ बजे हुई है।

नक्सलियों ने सिलसिलेवार विस्फोट किए

ये हमला उस वक्त हुआ जब डीआरजी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में सर्च अभियान के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि जब गश्ती दल राजधानी रायपुर से 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित एक जंगल में घेराबंदी कर रहा था, तभी नक्सलियों ने सिलसिलेवार विस्फोट किए। धमाके में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए।

Advertisement

घायल जवानों की पहचान सनाउ वड्डे और रमाजी पोटाई के रूप में हुई है

घायल जवानों की पहचान सनाउ वड्डे और रमाजी पोटाई के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया जाएगा। अधिकारी ने कहा। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *