सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आज से शुरू होगा 8 जून तक रहेगा नौतपा : पं.अशोक दीक्षित

3 मिनट पढ़ें
पं.अशोक दीक्षित

आज से शुरू होगा 8 जून तक रहेगा नौतपा : पं.अशोक दीक्षित

Advertisement

आज से शुरू होगा 8 जून तक रहेगा नौतपा : पं.अशोक दीक्षित

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,नौतपा यानी कि नौ दिन की तपिश, यह तब शुरू होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष सूर्य 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 15 दिनों तक इसमें रहेंगे। उसके बाद 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे, जिससे नौतपा खत्म हो जाएगा। बता दें कि रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी और तेज़ पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों गर्मी झुलसा देने वाली होती है। यह जानकारी धर्माचार्य पं.अशोक दीक्षित नें देते हुए बताया नौतपा और ज्योतिष का संबंध भी है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, तब तापमान अत्यधिक बढ़ता है। इसका कारण यह है कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र ग्रह को सूर्य का शत्रु माना गया है। जब ये दोनों एक साथ आते हैं तो सूर्य की ऊर्जा और अधिक प्रभावी हो जाती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस अवधि में सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होते हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है।

Advertisement

पं.अशोक दीक्षित बताते हैं नौतपा, यानी सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर, 15 दिनों तक रहता है, लेकिन शुरुआती 9 दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है. इस साल, नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 8 जून को समाप्त होगा | यह अवधि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से शुरू होती है और मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने तक चलती है, जो लगभग 15 दिनों का होता है. | अशोक दीक्षित बताते हैं 15 दिनों में से पहले के 9 दिन सबसे गर्म होते हैं, इसलिए इन्हें नौतपा के नाम से जाना जाता है |

25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी रहेगी और 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे नौतपा समाप्त होगा. इसलिए, नौतपा 15 दिनों तक रहता है, लेकिन सबसे गर्म 9 दिन ही नौतपा के नाम से जाने जाते हैं, जो इस बार 25 मई से 8 जून तक रहेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *