सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित  ‘राष्ट्रीय क्षमावाणी पर्व’ बना एक यादगार समारोह : जितेन्द्र जैन 

3 मिनट पढ़ें
जैन काॅन्फ्रेंस

जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित  ‘राष्ट्रीय क्षमावाणी पर्व’ बना एक यादगार समारोह : जितेन्द्र जैन 

Advertisement

जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित  ‘राष्ट्रीय क्षमावाणी पर्व’ बना एक यादगार समारोह : जितेन्द्र जैन 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : जैन  कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में सत्यवती कॉलेज ऑडिटोरियम, अशोक विहार में आयोजित ‘राष्ट्रीय क्षमावाणी पर्व’ का भव्य उत्सव आत्मीयता, ऐक्यता के वातावरण के बीच पूर्ण अनुशासनबद्ध पूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर  नेपाल हिन्द गौरव, वाचनाचार्य  डाॅ. विशाल मुनि महाराज . आदि ठाणा,  तपस्वीरत्न गणिवर्य , डाॅ. इन्द्रजीत विजय  आदि ठाणा, महासाध्वी श्री शमा महाराज . , महासाध्वी  उदिता जी   ने जहाँ क्षमावाणी पर्व की महत्ता को सूक्ष्मतापूर्वक समझाया वहीं उन्होंने फरमाया कि आज असंतुलित हो रहे समाज में जैन धर्म की इन शिक्षाओं की बहुत ज़रूरत है।

दिगम्बर संत परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी . ने आकस्मिक रूप से अस्वस्थ हो जाने के कारण अपने वीडियो संदेश में उपस्थित जनसमुदाय को उद्बोधन देते हुए जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मेरा शरीर नहीं पहुंच पाया लेकिन मेरी आत्मा यही है इसी कार्यक्रम में है

पंजाब केसरी समूह की अध्यक्षा  किरण चोपड़ा  ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से जैन धर्म के महान क्षमा पर्व की महत्ता को उद्दृत किया वहीं उन्होंने कार्यक्रम आयोजन हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Advertisement

कार्यक्रम में जहां दिगम्बर जैन महासभा, पीतमपुरा-रोहिणी,  एस.एस. जैन सभा, त्रिनगर,  शान्तिनाथ-आत्मानन्द जैन श्वेताम्बर सभा, रूपनगर, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा,  के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए वहीं समारोह अध्यक्ष जैन काॅन्फ्रेंस राष्ष्ट्रीय चेयरमैन विजय  जैन (पानीपत), स्वागत अध्यक्ष जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष  सुशील कुमार  जैन ‘पाथरी’, ध्वजारोहणकर्ता दिगम्बर जैन महासभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी जैन ‘दीपाली’, दीप प्रज्ज्वलनकर्ता जैन काॅन्फ्रेंस कोषाध्यक्ष श्री रवि जी जैन ‘मुआना’, चित्र अनावरणकर्ता जैन काॅन्फ्रेंस महिला समिति कोषाध्यक्षा  सन्तोष राजेश  जैन द्वारा योगदान से समारोह को गरिमा की प्राप्ति हुई।

कार्यक्रम में स्वर्ण स्तम्भ के रूप में  सुरेश कुमार  जैन ‘पाथरी’,  अनिल जैन ‘सुनहरी बाग’,  सुभाष पारख  जैन ‘अहिंसा विहार’,  हेमचन्द  जैन ‘अहिंसा विहार’,  अमित जैन ‘बंकु’ ‘अहिंसा विहार’,  कपिल  जैन (अहर कुराना) ‘प्रशान्त विहार’,   देवेन्द्र जैन ‘दीपाली’,  प्रमोद  जैन ‘मुआना’,  राजीव  जैन व  राजेश जैन ‘वल्लभ विहार’,  विनोद  जैन ‘महावटी’,  प्रवीण  जैन ‘बुध विहार’ एवं  तरसेम चन्द जैन ‘प्रशान्त विहार’ का सहयोग  प्राप्त हुआ।

दिल्ली प्रदेश की चारों जैन आम्नाओं की सहभागिता ने जहां कार्यक्रम को चिर-स्मरणीय बनाया। इस आयोजन में जैन काॅन्फ्रेंस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक  सुभाष ओसवाल  जैन, डॉ नागेश जैन जैन काॅन्फ्रेंस के पूर्व राष्ठªीय उपाध्यक्ष  रमेश  जैन ‘काहनी’ शेरावत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री मुन्नालाल जैन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एस पी जैन तथा वर्तमान में उपाध्यक्ष  रामनिवास जैन, राष्ट्रीय मंत्री दिनेश एम सुराणा दिलीप रनवाल जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश के कार्याध्यक्ष  राजेश कुमार जैन, महामंत्री  ललित ओसवाल जैन, कार्यकारी महामंत्री सन्दीप जैन ‘सोनू’, व. मंत्री  दीपक जैन, कोषाध्यक्ष  रवि जैन, सह-कोषाध्यक्ष  सुशील कुमार जैन, कानूनी सलाहकार मंत्री  संजीव जैन के उपाध्यक्ष संजय जैन अलावा प्रशान्त विहार श्रीसंघ अध्यक्ष  जगदीश प्रसाद जैन,  ज्ञानचन्द जैन,  कैलाश जैन ‘काहनी’, रामभगत जैन,  शिखरचन्द जैन मंत्री प्रकाश जैन नवीन जैन एवं जैन काॅन्फ्रेंस राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्षा श्रीमती वीणा जैन, जैन काॅन्फ्रेंस महिला समिति दिल्ली अध्यक्षा श्रीमती शीला जैन, महामंत्री श्रीमती रूबी जैन, कोषाध्यक्षा  सन्तोष जैन तथा सकल दिल्ली जैन समाज के अपरिमित सहयोग ने ‘राष्ट्रीय क्षमावाणी पर्व’ को एक यादगार समारोह का स्वरूप प्रदान किया।

जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  जितेन्द्र  जैन् ने सभी ज्ञात-अज्ञात सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *