सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नासिक में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी से जिंदा जले 11 लोग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक में हुए बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। राज्य की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। खबर है कि घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई। हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 25 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा पांच बजे नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर नांदुर नाके पर उस समय हुआ जब पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल से मुंबई जा रही निजी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हुए हैं। राज्य के वाशिम जिले की रहने वाली चौधरी ने कहा, “हम बस में सो रहे थे, तभी हमें तेज आवाज सुनाई दी। बस में आग लग गई। किसी तरह मैं अपनी बेटी के साथ बस से बाहर निकलने में कामयाब रही। हम भाग्यशाली हैं कि हम बच गए।” एक अन्य यात्री, पिराजी धोत्रे ने कहा कि वह अपने संबंधियों के साथ बस में यात्रा कर रहा था। यवतमाल जिले के रहने वाले धोत्रे ने कहा, “जिस समय दुर्घटना हुई, उस वक्त हम सो रहे थे। सौभाग्य से, हम उठ गए और जब हमने देखा कि बस में आग लग गई है, तो तुरंत बस से बाहर की ओर भागे। दुर्घटना में मेरे एक संबंधी को चोटें आई हैं।” जिस इलाके में दुर्घटना हुई उस इलाके में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने तेज आवाज सुनी और वे यह जानने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए कि क्या हुआ है। उनमें से कुछ ने कहा कि जब तक वे मौके पर पहुंचे तब तक आग बस में फैल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि वे अंदर फंसे यात्रियों की मदद के लिए वाहन के पास तक भी नहीं जा सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *