Deepak Gaba: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मिल रहा है,देश भर में व्यापक समर्थन : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम करने की, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने , अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने की, एक साल तक सोना न ख़रीदने की, घर से काम करने की और किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 फीसदी तक कम करने की अपील की है। सरकार ने इसे मध्य पूर्व में संकट के बीच सामूहिक ज़िम्मेदारी और लॉन्ग टर्म एनर्जी सिक्योरिटी की दिशा की तरफ एक क़दम बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की जनता से की गई अपील पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई अपील को मानना चाहिए। दीपक गाबा ने आगे कहा कि पेट्रोल डीज़ल के उपयोग में संयम, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा और केमिकल फर्टिलाइजर को छोड़ नेचुरल फ़ार्मिंग को अपनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील भारत को आत्मनिर्भर और एनर्जी सिक्योर राष्ट्र बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। दीपक गाबा ने बताया कि मैं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील को मानते हुए पेट्रोल और डीज़ल की कम खपत करने हेतु अपने निवास से जिला कार्यालय तक मंडल अध्यक्षों के साथ साइकिल द्वारा पहुँचा। दीपक गाबा ने कहा कि मैं लोगों से यह अपील करता हूं कि एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने के लिए सभी लोग रोजाना में या तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करे या फिर साइकिल का इस्तेमाल करे जिससे लोगों की सेहत भी बनेगी और पर्यावरण भी साफ व स्वच्छ रहेगा। दीपक गाबा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए अगर लोग विदेश घूमने में पैसे खर्च करने के बजाय भारत में ही पैसा खर्च करेंगे तो इससे देश का पैसा देश में ही रहेगा और इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा बल्कि घरेलू पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। दीपक गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अपील दूरदर्शी, स्वैच्छिक और राष्ट्रहित में है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि यह एक सकारात्मक कदम और एहतियाती उपाय है। दीपक गाबा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर बात का देश की जनता ने पूर्ण समर्थन किया है और हर बार जब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से कोई आह्वान किया, देश की जनता ने हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दिया। दीपक गाबा ने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई अपील का पूरा समर्थन करेगी।



