सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Nagpur violence: फहीम खान के बाद यूसुफ शेख के घर पर भी बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nagpur violence: फहीम खान के बाद यूसुफ शेख के घर पर भी बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सरकार लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। सोमवार को नागपुर नगर निगम (NMC) ने हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम खान के अवैध घर पर बुलडोजर चलाया था। इसके बाद अब आरोपी यूसुफ शेख के घर पर भी अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दे चुके थे।

फहीम खान पर गंभीर आरोप, बुलडोजर कार्रवाई के पीछे प्रशासन की सख्ती
फहीम खान को नागपुर के महल, हंसपुरी और भालदारपुरा इलाके में भड़की सांप्रदायिक हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नागपुर शहर अध्यक्ष है और उसके खिलाफ हिंसा भड़काने, साजिश रचने और देशद्रोह के गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने उसके नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में बने अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की।

नगर निगम ने पहले ही नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं करने पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फहीम खान ने हिंसा फैलाने के लिए गुप्त बैठकों का आयोजन किया था और उपद्रवियों को उकसाया था।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए थे सख्त संकेत
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या नागपुर में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलेगा, तो उन्होंने कहा था, “जब सही समय आएगा, तब कार्रवाई की जाएगी।” कुछ ही दिनों बाद प्रशासन ने फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया।

यूसुफ शेख के घर पर भी कार्रवाई
फहीम खान के बाद अब नागपुर नगर निगम ने हिंसा के एक और आरोपी यूसुफ शेख के घर पर भी बुलडोजर चलाया। यूसुफ शेख पर भी हिंसा में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप लगे हैं। पुलिस और प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर उसके अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई।

नागपुर हिंसा में और भी गिरफ्तारियां संभव
फहीम खान की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कई और संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Advertisement

विपक्ष का विरोध, सरकार का जवाब
बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कुछ नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है, जबकि सरकार का कहना है कि यह केवल अवैध निर्माणों के खिलाफ उठाया गया कदम है और दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि नागपुर हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *