सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Judge Yashwant Verma: जस्टिस यशवंत वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध जारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Judge Yashwant Verma: जस्टिस यशवंत वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध जारी

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध तेज हो गया है। बार एसोसिएशन ने अपनी जनरल हाउस मीटिंग में 11 प्रस्ताव पास किए, जिसमें मांग की गई कि जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला न किया जाए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट अनिल तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट कोई “डंपिंग ग्राउंड” नहीं है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार और मुख्य न्यायाधीश (CJI) से जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की मांग की है। साथ ही, सीबीआई और ईडी को उनके खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति देने का प्रस्ताव भी पास किया गया है।

Advertisement

इसके अलावा, बार एसोसिएशन ने मांग की है कि जरूरत पड़ने पर सीजेआई की अनुमति से जस्टिस वर्मा को हिरासत में लिया जाए। एसोसिएशन ने उनके फैसलों की समीक्षा कराने और इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित जजों की नियुक्ति की मांग भी उठाई है।

बार एसोसिएशन ने “अंकल जज सिंड्रोम” का मुद्दा भी उठाया, जिसके तहत किसी जज के परिवार के सदस्य उसी अदालत में वकालत नहीं कर सकते। एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा की सफाई को खारिज करते हुए उनके खिलाफ जांच की मांग दोहराई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *