सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kargil Vijay Diwas 2025: : कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र ने वीर शहीदों को किया नमन, राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों ने वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kargil Vijay Diwas 2025: : कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र ने वीर शहीदों को किया नमन, राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों ने वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि

देश आज कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ गर्व, सम्मान और कृतज्ञता के साथ मना रहा है। 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी, और इसी ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए आज दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर जवानों के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों—चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी अमर जवान ज्योति पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि समारोह का माहौल पूर्णतः भावुक और गरिमामय था। उपस्थित सभी सैन्य अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया। अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए सभी ने वीरों के बलिदान को देश की अमूल्य धरोहर बताया।

Advertisement

जनरल अनिल चौहान ने इस अवसर पर कहा, “कारगिल के रणबांकुरों का अदम्य साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। वे न केवल सशस्त्र बलों बल्कि देश के समस्त युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने संदेश में कहा कि भारत आज जिस मजबूती और आत्मविश्वास के साथ खड़ा है, उसके पीछे हमारे सैनिकों का साहस, समर्पण और बलिदान है। उन्होंने कहा, “कारगिल की पहाड़ियों पर हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को परास्त कर तिरंगा लहराया था। उनका बलिदान हमें हमेशा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *