सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Nagpur Crime: नागपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात! सौतेले बेटे पर रेप का आरोप, 4 महीने की गर्भवती हुई महिला पहुंची थाने

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nagpur Crime:नागपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात! सौतेले बेटे पर रेप का आरोप, 4 महीने की गर्भवती हुई महिला पहुंची थाने

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत दोनों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक 26 वर्षीय महिला ने अपने ही सौतेले बेटे पर कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वह चार महीने की गर्भवती हो गई। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह पूरा मामला नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात साल 2024 में विकास श्रीवास्तव नामक व्यक्ति से हुई थी, जो एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि विकास ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके करीबियां बढ़ाईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

शादी के बाद महिला की मुलाकात अक्षत नाम के युवक से हुई, जो विकास की पहली पत्नी का 21 वर्षीय बेटा है और एक नामी कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गए और कई बार मामला पुलिस तक भी पहुंचा।

महिला ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 और फिर 10 अप्रैल 2026 को जब वह घर में अकेली थी, तब उसका सौतेला बेटा उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर और दबाव की वजह से वह लंबे समय तक चुप रही।

Advertisement

पीड़िता के अनुसार जब उसने अपने पति को इस पूरी घटना की जानकारी दी, तो उसे इंसाफ मिलने की बजाय चुप रहने की सलाह दी गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने कहा कि यदि मामला बाहर गया तो परिवार की बदनामी होगी और बेटे का भविष्य खराब हो जाएगा। पति के इस रवैये से परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस का सहारा लेने का फैसला किया।

महिला जब थाने पहुंची तब वह चार महीने की गर्भवती बताई गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *