सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

मुंबई में चार मंजिला इमारत हुई धराशाई, 3 की मौत, 20 से 25 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

2 मिनट पढ़ें

मुंबई के कुर्ला इलाके में कल देर रात एक भयानक हादसा हो गया। यहां कल रात एक चार मंजिला इमारत देखते ही देखते भरभरा के गिर गई। बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई और 1 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुट गई। BMC के मुताबिक अब तक 14 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि एक की मौत हो गई। 20 से 25 लोगों के अभी भी इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है। इसके साथ ही यहां बचाव अभियान जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और पुलिस दबे हुए लोगो को निकालने का काम कर रही है। वहीं घटना के बाद मौके पर गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि, मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाने की घोषणा की। साथ ही कहा की घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। चश्मदीदों के मुताबिक बीएमसी ने बिल्डिंग खाली करने का निर्देश दिया था उसके बावजूद करीब 10 परिवारों ने बिल्डिंग खाली नहीं की। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया था लेकिन फिर भी ये लोग इसमें रह रहे थे। हमारी प्राथमिकता सभी को रेस्क्यू करना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *