सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

MPPSC की अधिकतम आयुसीमा बढ़ी, सीएम शिवराज ने दी जानकारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कोरोना की वजह से MPPSC की परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थीं। इसकी वजह से कई छात्रों की उम्र सीमा पार कर गई थी। छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे कि इसका खामियाजा हम क्यों भुगते। वैसे छात्रों को शिवराज सरकार ने आज बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की उम्र सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी घोषणा शिवराज सिंह चौहान ने आज खुद ही किया है। जिन छात्रों का एज पार कर गया था, वह फिर से तैयारी में जुट सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, “COVID-19 के चलते PSC की परीक्षाएं न होने पर आवेदन के जो पात्र युवा आयु सीमा पार कर गए हैं, उनके साथ न्याय हो सके, इसलिए उनकी मांगों के आधार पर PSC की परीक्षा में केवल 1 वर्ष के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का फैसला हम कर रहे हैं।”आपको बता दे कि देशभर में COVID-19 महामारी के दौरान कई प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। उनमें से ही एक MPPSC की परीक्षा है। इसमें से कई ऐसे उम्मीदवार थे जिनकी आयुसीमा महामारी के दौरान ही समाप्त हो चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले से उनके लिए एक उम्मीद की किरण जग गई है। एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे कई बच्चे मिले हैं, कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की परीक्षाएं नहीं हुई, स्थगित हुई थी। जिसके कारण कई बच्चे ओवरएज हो गए हैं। उन्होंने मुझसे आग्रह किया था कि परीक्षा न होने के कारण जो बच्चे ओवरएज हुए हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए एक बार के लिए पीएससी में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु की सीमा है, उसे तीन साल के लिए बढ़ाया जाए। ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *