सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रामबाबू शर्मा की जयंती पर सांसद मनोज तिवारी नें गाए साईं  बाबा के भजन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रामबाबू शर्मा की जयंती पर सांसद मनोज तिवारी नें गाए साईं  बाबा के भजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रोहतास नगर  से पूर्व विधायक स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के जन्मदिवस एवं नव वर्ष के अवसर पर उनके द्वारा स्थापित कबूल नगर स्थित श्री साईं शरणम् मंदिर में उनके पुत्र, रोहतास नगर से पूर्व विधायक एवं श्री साईं शरणम् मंदिर के संरक्षक एवं ट्रस्टी विपिन शर्मा  द्वारा साईं भजन कीर्तन व भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न धार्मिक,राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साईं भगवान के भजन कीर्तन व समारोह का आनंद लेने के लिए कई साईं भक्त व क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने आयोजन में हिस्सा लिया।

Advertisement

समारोह में मुख्य रूप से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज ,के डी पाठक . राम नगर वार्ड से निगम पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, रोहतास नगर वार्ड से निगम पार्षद शिवानी पांचाल पहुंचे। इस अवसर पर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भी कुछ सुंदर भजन साईं भगवान के चरणों में भेंट किए। मनोज तिवारी के द्वारा गाए गए भजनों ने अलग ही समाँ बांध दिया व भक्तों को साईं भगवान की भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया। इनके साथ साथ समारोह में अन्य भी कई सम्मानित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य रूप से अनिल वशिष्ठ, संजीव शर्मा किसान, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार, दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक के डायरेक्टर राजकुमार शर्मा, मांगेराम भारद्वाज ,जय करन चौधरी, मुकेश पांचाल, सुशील तिवारी, हरिंदर सिंह लक्की नरेश   शर्मा,अशोक शर्मा,भारत कौशिक  संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *