सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

MLC रणवीर नंदन ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, क्या बीजेपी में जाने वाले हैं?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जेडीयू के पूर्व MLC रणवीर नंदन ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, क्या बीजेपी में जाने वाले हैं?

इस्तीफा देने के बाद रणवीर नंदन को जेडीयू से निष्कासित भी कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि रणवीर नंदन पार्टी विचारधारा से विपरीत लगातार बयान दे रहे थे.

जेडीयू के पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रणवीर नंदन (Ranveer Nandan) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का साथ छोड़ दिया है. कुछ समय पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि नीतीश कुमार को फिर से पीएम मोदी (PM Modi) के साथ आना चाहिए. उनके बयान के बाद सियासत गरमा गई थी. अब इस्तीफे की चिट्ठी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और सीएम नीतीश कुमार को भेजा है.

पार्टी गतिविधियों से भी दूर थे रणवीर नंदन

पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे रणवीर नंदन को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वह बीजेपी में जा सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है. कुछ समय से वे पार्टी गतिविधियों से भी दूर थे. अब इस्तीफा देने के बाद देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होने वाला है.

जेडीयू ने रणवीर नंदन को किया निष्कासित

Advertisement

उधर दूसरी ओर पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रणवीर नंदन को जेडीयू से निष्कासित भी कर दिया गया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि रणवीर नंदन पार्टी विचारधारा से विपरीत लगातार बयान दे रहे थे. पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त थे.

रणवीर नंदन ने नहीं बताया पार्टी छोड़ने का कारण

बुधवार (27 सितंबर) को जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ऐसी चर्चा है कि वह पार्टी से नाराज था. हालांकि रणवीर नंदन ने पत्र में जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने क्यों पार्टी का साथ छोड़ा है. ऐसी चर्चा जरूर है कि जेडीयू में इन दिनों वो साइड में चल रहे थे. पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई थी उसमें भी ये नहीं दिखे थे.

सच हो रही उपेंद्र कुशवाहा की बात?

रणवीर नंदन के पहले जेडीयू से कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं. जब उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ी थी तब उन्होंने कहा था कि जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है. रणवीर नंदन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा की बात सच होती दिख रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *