सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Prophet Muhammad row: पैगंबर विवाद में विधायक टी. राजा सिंह फिर गिरफ्तार, वीडियो पर मचा था बवाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर घिरे विधायक टी. राजा सिंह को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत ने जमानत दे दी थी। उसके बाद से ही राजा सिंह के खिलाफ एक बार फिर सेहजारों की भीड़ हैदराबाद की सड़कों पर उतरी थी और सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी। हैदराबाद के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज भी किया था ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। इसके अलावा आरएएफ की तैनाती भी की गई थी। भाजपा से निलंबित विधायक टी. राजा सिंह ने आज सुबह ही कहा था कि सीएम के. चंद्रशेखर राव ने इस मामले को ईगो पर ले लिया है। विधायक ने कहा था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए साजिश रची जा रही है। इस बीच राजा सिंह की रिहाई के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अदालत में पुलिस ने कहा है कि राजा सिंह का बयान भड़काऊ था और उन्हें रिहा करने के चलते समाज में अशांति फैल रही है। बीते कई दिनों से हैदराबाद में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक भी हो गया था। बता दें कि राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के हैदराबाद में हुए कार्यक्रम का विरोध करते हुए वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि फारूकी ने हमारे भगवान राम और सीता पर टिप्पणी की थी। ऐसे व्यक्ति को हैदराबाद में कार्यक्रम करने की परमिशन नहीं दी जा सकती। इसी वीडियो में उन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर बवाल मच गया। उनके टिप्पणी पर विवाद बढ़ा तो यूट्यूब ने उनके वीडियो को ही डिलीट कर दिया। लेकिन मुस्लिम समुदाय की नाराजगी इस कदर थी कि हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सिर तन से जुदा के नारे लगाए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *