सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

युवती की गोपालगंज में बदमाशों ने गला रेतकर की हत्या की कोशिश, फरार आरोपियों की तलाश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गोपालगंज में बदमाशों ने युवती की गला रेतकर की हत्या की कोशिश, फरार आरोपियों की तलाश

Gopalganj Miscreants Tried To Murder Girl By Slitting Her Throat In  Gopalganj Ann | Gopalganj News: गोपालगंज में बदमाशों ने युवती की गला रेतकर  की हत्या की कोशिश, फरार आरोपियों की तलाश

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की घटना है. पीड़िता और परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है जिसके आधार पुलिस जांच कर रही है.

बिहार के गोपालगंज में बुधवार (25 अक्टूबर) को जमीन विवाद में एक युवती की गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव की है. जख्मी युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक खून गिरने से उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

युवती के परिजनों ने पड़ोस के पांच लोगों पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है. बताया जाता है कि सिपाही प्रसाद की पुत्री पिंकी कुमारी बुधवार की अहले सुबह घर से निकलकर बाथरूम के लिए गयी थी. दरवाजे के पास घात लगाये पड़ोसी मदन प्रसाद, नीरज प्रसाद, ललन समेत चार-पांच लोगों ने बंधक बना लिया और चाकू से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की.

Advertisement

युवती को अपने जाने में हत्या कर फेंका

परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने युवती को अपने जाने में हत्या कर फेंक दिया था, लेकिन परिवार के सदस्य पहुंचे तो पिंकी कुमारी की सांस चल रही थी. महिलाओं के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे. खून से लहुलूहान युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की बात बताई. वहीं, घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों के बयान को दर्ज कर लिया है.

आरोपियों की धरपकड़ तेज

इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों के बयान को दर्ज कर लिया है. बैकुंठपुर की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *