सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

नाबालिग के दोस्तों ने जूते चटवाए, फिर अनैतिक कृत्य को किया मजबूर, पकड़े गए तीन आरोपी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नाबालिग के दोस्तों ने जूते चटवाए, फिर अनैतिक कृत्य को किया मजबूर, पकड़े गए तीन आरोपी

राजधानी दिल्ली के हौजखास इलाके में शाम के वक्त एक नाबालिग लड़का पार्क से खेलकर घर लौट रहा था. रास्ते में उसके तीन दोस्तों ने उस रोका और फिर उसका यौन शोषण किया.

दिल्ली में बाल यौन अपराध की सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें तीन नाबालिग लड़कों ने मिलकर अपने एक दोस्त का न केवल यौन शोषण किया बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी पोस्ट कर दिया. यह घटना राजधानी दिल्ली (Delhi) के हौज खास इलाके की है. बताया जा रहा है कि चारो लड़के आपस में दोस्त हैं. यहां 14 वर्षीय पीड़ित से पहले उसके तीनों दोस्तों ने जूते चाटने को कहा और फिर उसे डराकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को मजबूर किया. इन तीनों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.

पुलिस ने सोमावार को बताया कि घटना की जानकारी तब सामने आई जब तीनों लड़कों ने यह वीडियो पीड़ित की मां को भेज दिया जिन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस लड़के से चाकू की नोक पर सबकुछ करवाया गया. पहले वे उससे जूते चटवाते हैं और फिर उसे अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर करते हैं.

धमकाकर सुनसान स्थान पर ले गए थे

Advertisement

लड़के की मां ने रविवार रात को पीसीआर को कॉल किया और फिर स्थानीय पुलिस पीड़ित लड़के के घर पहुंची. लड़के की मां ने बताया कि उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है और वीडियो भी उन्हें भेजा गया है. पुलिस लड़के को मेडिकल टेस्ट और काउंसलिंग के लिए ले गई. पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार शाम 6.30 बजे हौज खास के सेंट्रल पार्क से खेलकर लौट रहा था जहां उसके तीन और दोस्त जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष है वे उसे सुनसान जगह पर ले गए. इनमें से एक ने उसपर सब्जी काटने वाला चाकू रखकर उसके साथ अनैतिक कृत्य किया.

आरोपियों से चल रही है पूछताछ

तीनों ने इसका वीडियो भी बना लिया. आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगा तो उसका परिणाम बुरा होगा. डर की वजह से उसने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई. लड़के के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और 506 के साथ ही पॉक्सो एक्ट में भी केस दर्ज कर लिया है. तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *