सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पुराने गुरुग्राम में भी दौड़ेगी मेट्रो, केबिनेट ने दी मेट्रो विस्‍तार को मंजूरी, यह होगा रूट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली NCR के लिए खुशखबरी : मंत्रिमंडल ने गुरुग्राम में मेट्रो के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी

इस पर 5,452 करोड़ रूपये की लागत आयेगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरूग्राम के साथ द्वारका एक्सप्रेस वे साइड लाइन को जोड़ने वाली मेट्रो सम्पर्क के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. इस पर 5,452 करोड़ रूपये की लागत आयेगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी.

शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रस्ताव को दी मंजूरी

बैठक के बाद गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसके तहत मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे. मंजूरी के बाद से इस परियोजना को पूरा होने में चार वर्ष लगेंगे.

गोयल ने बताया कि इससे हरियाणा खासकर गुरूग्राम एवं दिल्ली के लोगों को फायदा होगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरूग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार का केंद्र होने के नाते मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे.

उन्होंने कहा कि इससे पुराने गुरूग्राम से नये गुरूग्राम को जोड़ा जा सकेग तथा इस नेटवर्क से भारतीय रेलवे के स्टेशन भी जुड़ेंगे. इससे क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *