सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

कल एयरपोर्ट लाइन पर ढाई घंटे प्रभावित रहेगी मेट्रो सेवा, यहां देखें कब से कब तक रहेगा ‘संकट’

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर रविवार को सुबह ढाई घंटे तक रहेंगी सीमित सेवाएं

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से में निर्धारित ट्रैक का रखरखाव,धौला कुआं और दिल्ली एयरोसिटी खंड के बीच सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक काम होगा।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 30 अप्रैल को सुबह से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से में निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण दो घंटे के लिए सीमित रहेंगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन के धौला कुआं और दिल्ली एयरोसिटी खंड के बीच सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक काम होगा. इस वजह से दो घंटों के लिए इस लाइन पर सेवाएं सीमित तरीके से चलाई जाएंगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि दूसरे ट्रैक पर कार्य जारी रहने के समय धौला कुआं और एयरपोर्ट (टी-3) मेट्रो स्टेशन के बीच सिंगल लाइन पर ट्रेन चलाई जाएंगी. एयरपोर्ट से द्वारका-21 और धौला कुआं से नई दिल्ली खंड तक ट्रेन का सामान्य परिचालन जारी रहेगा.

बयान में कहा गया है कि पूरी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सामान्य समय सारणी के अनुसार सुबह 7.30 बजे के बाद ट्रेन की आवाजाही सामान्य रूप से उपलब्ध होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *