सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Meerut Murder Case: दूसरे युवक से शादी तय होने पर भड़का प्रेमी, समरीन की गला दबाकर हत्या; आरोपी फिरोज हिरासत में

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Meerut Murder Case: दूसरे युवक से शादी तय होने पर भड़का प्रेमी, समरीन की गला दबाकर हत्या; आरोपी फिरोज हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम संबंध और शादी को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल में समरीन का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या उसके प्रेमी फिरोज ने गला दबाकर की। समरीन की शादी किसी दूसरे युवक से तय होने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी फिरोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, समरीन मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली थी और फतेहउल्लापुर स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। उसका पड़ोस में रहने वाले फिरोज के साथ करीब छह साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से समरीन ने फिरोज से बातचीत कम कर दी थी। इसी बीच उसके परिवार ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी। जब फिरोज को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उसने समरीन से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने उससे बात करने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शादी को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि फिरोज समरीन के घर पहुंचकर हंगामा और मारपीट कर चुका था। इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

Advertisement

गुरुवार को फिरोज ने समरीन को मिलने के लिए बिजली बंबा बाईपास पर बुलाया। समरीन वहां पहुंची तो आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल की ओर ले गया। पुलिस के अनुसार, जंगल में शादी को लेकर दोनों के बीच फिर से बहस हुई। विवाद बढ़ने पर फिरोज ने कथित तौर पर समरीन के साथ हाथापाई की और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया, लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

वारदात के बाद आरोपी ने समरीन के शव को जंगल में झाड़ियों के बीच डाल दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर परतापुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक, समरीन और फिरोज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय होने से आरोपी नाराज था। पुलिस ने फिरोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और घटना के दौरान वास्तव में क्या परिस्थितियां बनीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *