सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Mathura: बांके बिहारी मंदिर में दर्दनाक हादसा, आरती के समय उमड़ी भीड़ में 2 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। मंदिर में मंगला आरती के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे लोगों का दम घुटने लगा और दो लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल भी हुए हैं। कई लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ से निकाला। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर दु:ख जताया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के वक्त मंदिर परिसर में जिले के आला अफसर भी मौजूद थे। बताया जा रहा है की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में रात 1.55 बजे मंगला आरती होती है। यह आयोजन वर्ष में सिर्फ एक बार ही होता है। मंगला आरती के दर्शन के लिए देर रात मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु पहुंच गए। मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना अधिक लोग होने के कारण भीड़ का दबाव बढ़ गया। मंदिर के 2 निकास द्वार हैं। 4 नंबर और 1 नंबर। 4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे पुलिस कर्मी जब तक निकालते तब तक मंदिर से निकलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जमा हो गई। जिसकी वजह से अन्य श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा और हादसा हो गया। बताया जाता है कि बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान क्षमता से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। एक अनुमान के मुताबिक मंगला आरती के दर्शन को एक लाख से अधिक श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे थे। मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बांके बिहारी मंदिर की गलियों में भी भारी भीड़ थी। भीड़ के कारण कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गए, जिनके ऊपर से कई लोग गुजर गए। हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश और रुक्मिणी विहार कॉलोनी वृंदावन निवासी और मूल निवासी जबलपुर के राम प्रसाद विश्वकर्मा (65) की मौत हुई है। इनकी पत्नी भी घायल हुईं है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *