सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

176 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मास्टरमांइड गिरफ्तार,कोशिश कर रहा था देश छोड़ने की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

176 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मास्टरमांइड गिरफ्तार, देश छोड़ने की कर रहा था कोशिश

जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई निवासी और उसके सहयोगियों ने गरीब लोगों को बैंक लोन का वादा किया और प्रोसेस के लिए उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड के डिटेल हासिल किए. फिर उनके नाम पर कई फर्जी कंपनियां खोलीं.

इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट के कथित मास्टरमाइंड को वस्तु व सेवा कर (GST) इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने तब यह कार्रवाई की, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था. रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय मास्टरमाइंड ने गरीब तबके के लोगों के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाई. फर्जी चालान बनाकर 176 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया. उसकी गिरफ्तारी 23 जून को हुई, लेकिन अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

Advertisement

जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई निवासी और उसके सहयोगियों ने गरीब लोगों को बैंक लोन का वादा किया और प्रोसेस के लिए उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड के डिटेल हासिल किए. फिर उनके नाम पर कई फर्जी कंपनियां खोलीं.

अधिकारियों ने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वालों ने रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर, विदेशी सिम कार्ड और स्पेशल फोन का इस्तेमाल किया था. हालांकि, इंटेलिजेंस यूनिट ने आईपी एड्रेस ट्रैकिंग, सीक्रेट व्हाट्सएप चैट का एनालिसिस किया और उन्हें पकड़ने के लिए कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी.

यूनिट ने कहा कि 25 बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं. 20 जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं. मोबाइल फोन, मॉडेम, लैपटॉप और सिम कार्ड जब्त कर लिए गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *