सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक शुभेंदु जब प्रोग्राम में पहुंचे तो उसके बाद वहां मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधायक जितेंद्र तिवारी ने किया था। ये पूरी घटना उस समय हुई, जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था। भगदड़ में घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस भगदड़ की घटना का मुख्य कारण कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ होना था। गौरतलब है कि इस कंबल वितरण कार्यक्रम दक्षिणी बर्धमान के आसनसोल में आयोजित किया गया था। कंबल वितरण के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी वहा से चले गए, जिसके बाद ये भगदड़ की घटना हुई। इस हादसे को लेकर टीएमसी भाजप नेता पर हमलावर हो गई है। उसने इस हादसे के लिए शुभेंदु अधिकारी को दोषी ठहराया है। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाते हुए कहा हैं की बीजेपी ने पुलिस की अनुमति के बिना इस अवैध रैली का आयोजन किया और गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। वही दूसरी ओर आसनसोल पुलिस के सूत्रों ने भी बताया कि बीजेपी ने इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। जिसके बाद इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजको पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *