सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बहुत से विधायक दस करोड़ ही खर्च नहीं कर पाए : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

बहुत से विधायक दस करोड़ ही खर्च नहीं कर पाए : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

बहुत से विधायक दस करोड़ ही खर्च नहीं कर पाए : रोमेश चन्द्र गुप्ता

* फंड बढ़ाने से क्या होगा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में विधायक निधि (एमएलए फंड) 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री आतिशी ने कैबिनेट बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सीएम आतिशी ने बताया कि विधायक अब हर साल 15 करोड़ से अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करवा पाएंगे। इस बढ़त के बाद दिल्ली के विधायकों की विधायक निधि, महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा हो गई है।

Advertisement

दिल्ली सरकार के इसी फैसले पर बात करते हुए भाजपा के पूर्व निगम पार्षद रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि फैसला अच्छा लेकिन तब जब इस फंड को विधायक पूरी तरह से जनता के हित के लिए, अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इस्तेमाल करे। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधायकों के फंड में बढ़ोतरी करी है लेकिन अभी तक विधायकों को जो फंड मिलता था आप के विधायक अपनी उस विधायक निधि का ही सही उपयोग नहीं कर पा रहे है तो बढ़े हुए फंड का कैसे करेंगे।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक अभी 10 करोड़ रुपए के फंड को ही पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है तो 15 करोड़ रुपए के फंड को कैसे इस्तेमाल करेंगे। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जो विधायक अपने 10 करोड़ के फंड को ही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं उनको 15 करोड़ रुपए का फंड देना सही नहीं है बल्कि फंड काम के हिसाब से देना चाहिए। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने ज्यादा काम किया है और अन्य काम करने के लिए उसको अधिक फंड की जरूरत है तो उसको फंड दिया जाना चाहिए। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि जो विधायक अपने 10 करोड़ रुपए के फंड को ही इस्तेमाल नहीं कर पाया उसे 15 करोड़ रुपए के फंड देने का कोई फायदा नहीं है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी फैसलों को सोच समझकर ले, इस तरह से फंड को लुटाना सही नहीं है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले विधायक को 10 करोड़ रुपए के फंड को तो पूरा इस्तेमाल करने दे उसके बाद उसके फंड को बढ़ाए। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली की सड़कों की हालत जर्जर है, दिल्ली में कई जगह डार्क स्पॉट बनी हुई है, पीने के पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी आता है तो इसलिए अभी तो विधायकों को दिए जाने वाला 10 करोड़ के फंड का काम ही नहीं दिख रहा तो 15 करोड़ रुपए करने की क्या जरूरत है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *