सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विधायक फंड बढ़ाना सरकार का सही कदम : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
श्री दत्त शर्मा

विधायक फंड बढ़ाना सरकार का सही कदम : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

विधायक फंड बढ़ाना सरकार का सही कदम : श्री दत्त शर्मा

* तेजी से होगाक्षेत्र का विकास

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,विधायक फंड भारत में एक योजना है जिसके तहत विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों को करने के लिए धन आवंटित किया जाता है। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधायकों के फंड को 10 करोड़रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में एमएलए फंड देश में सबसे ज्यादा है। आतिशी ने कहा कि यह राशि अन्य राज्यों की तुलना में तीन गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार शहर के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है, चाहे वे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हों या बंगलों में।

Advertisement

दिल्ली सरकार के इसी फैसले पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि यह फैसला आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लिया गया एक और बेहतरीन फैसला है। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि कोई भी विकास काम हो उसे करने के लिए फंड की जरूरत होती ही होती है और अभी तक विधायकों को जो फंड मिलता था वह कम पड़ता था इसलिए विधायकों के फंड को बढ़ाने का आम आदमी पार्टी का फैसला प्रशंसनीय है।

श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा कि मैंने इस बात को खुद महसूस किया जब मैं विधायक था की और भी बहुत से काम मैं अपने क्षेत्र में करना चाहता था लेकिन फंड की कमी की वजह से मैं वह काम नहीं कर पाया इसलिए विधायकों के फंड को बढ़ाना वक्त की जरूरत भी थी और एक पूर्व विधायक होने के नाते और इस पद की जिम्मेदारी को समझने के नाते मैं आम आदमी पार्टी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने विधायकों के फंड को बढ़ाने के बारे में सोचा क्योंकि एक विधायक पर अपने क्षेत्र की बहुत जिम्मेदारी होती है, लोग उसके पास अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और इस उम्मीद से लेकर आते हैं कि उनकी वह समस्या का हल होगा और कोई भी काम हो उसको करने के लिए फंड की जरूरत पड़ती ही पड़ती है चाहे वह काम सड़क का निर्माण करवाना हो या छोटी से छोटी मरम्मत का काम करवाना हो इसलिए विधायकों के फंड को बढ़ाने का निर्णय आम आदमी पार्टी का सही निर्णय है।

श्री दत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए और दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से जो कुछ भी कर सकती है, आम आदमी पार्टी वह हर काम कर रही है जिससे दिल्ली एक विश्व स्तरीय शहर बन सके और दिल्ली वालों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *