सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

कई जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे तो कुछ के साथ बनाए जायेगें कार्यकारी अध्यक्ष,आधे से ज्यादा ब्लाक अध्यक्षों की होगी छुट्टी

3 मिनट पढ़ें
कई जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे तो कुछ के साथ बनाए जायेगें कार्यकारी अध्यक्ष,आधे से ज्यादा ब्लाक अध्यक्षों की होगी छुट्टी

कई जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे तो कुछ के साथ बनाए जायेगें कार्यकारी अध्यक्ष,आधे से ज्यादा ब्लाक अध्यक्षों की होगी छुट्टी

Advertisement

SZTasGO

कई जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे तो कुछ के साथ बनाए जायेगें कार्यकारी अध्यक्ष,आधे से ज्यादा ब्लाक अध्यक्षों की होगी छुट्टी

 – अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया  तथा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली की  पहल पर बनी 28 सदस्यीय पर्यवेक्षकों की टीम राजधानी दिल्ली में एक-एक विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच रही है और सन्गठन को कैसे धरातल पर मजबूत किया जाए यह जानने का प्रयास कर रही है | कांग्रेस के इस अभियान में सबसे खास बात यह है कि छोटे से लेकर बड़े तमाम कार्यकर्ताओं की बात पर्यवेक्षक ना केवल सुन रहे हैं बल्कि उन्हें नोट भी कर रहे हैं ताकि यह कसरत बेकार  ना जाए | कांग्रेस में शायद पहली बार ऐसा हो रहा है जब कार्यकर्ताओं की बात बंद कमरे में वन टू  वन सुनी जा रही है | यहाँ तक की कमरे में पर्यवेक्षकों के साथ स्थानीय पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष भीं नहीं होते ऐसे में कार्यकर्ता उनके खिलाफ भी अपनी बात आसानी से रख पा रहे है | उल्लेखनीय है दीपक बाबरिया नें प्रत्येक लोकसभा के लिए तीन तीन दिल्ली कांग्रेस के पर्यवेक्षक और एक-एक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्यवेक्षक लगाया हुआ है जो पिछले कई दिनों से हर विधानसभा में पहुंच छानबीन में जुटे  है | हालांकि यह मापदंड बनाया गया है किस स्तर के कार्यकर्ताओं की राय जाननी है लेकिन जानकारी मिलने पर अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं और अपनी दिल की बात पर्यवेक्षकों  के सामने रख रहे हैं और पर्यवेक्षक भी उनकी बात सुन रहे हैं |

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक पर्यवेक्षक ब्लाक अध्यक्षों की कार्यशैली के साथ-साथ जिला अध्यक्षों की रिपोर्ट भी कार्यकर्ताओं से ले रहे हैं और कार्यकर्ता खुल कर अपनी बात रख रहे हैं | पर्यवेक्षकों  से मिली फीडबैक बता रही है ज्यादातर कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की कार्यशैली से नाखुश है | ऐसे में पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से ही उनके विकल्प में नाम भी मांग रहे है | माना जा रहा है यदि वास्तव में इस पर अम्ल हुआ तो कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा | सूत्रों का कहना है कुछ जिलों में अध्यक्ष के साथ एक या दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी लगाने की योजना पर काम चल रहा है | जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं  द्वारा घोषित नाकारा ब्लाक अध्यक्षों को बदले जाने की सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता | कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के बारे में राय ली जा रही है कि आपकी विधानसभा से किस व्यक्ति को प्रदेश समिति में रखा जाना चाहिए | इस कवायद का परिणाम भले ही कुछ रहे फिलहाल तो कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे है आखिर किसी नें तो उन्हें इतना सम्मान दिया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?