सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सियासी शतरंज के चलते कटा मनोज त्यागी का नाम जिला अध्यक्ष सूची से

3 मिनट पढ़ें
मनोज त्यागी

सियासी शतरंज के चलते कटा मनोज त्यागी का नाम जिला अध्यक्ष सूची से

Advertisement

सियासी शतरंज के चलते कटा मनोज त्यागी का नाम जिला अध्यक्ष सूची से

पिछली बार मनोज तिवारी नें ही बनवाया था त्यागी को अध्यक्ष

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,सियासत भी अजीब है कभी इस पासे तो कभी उस पासे जी हाँ हम सही कह रहे है और आप भी हैडलाइन पढ़ समझ ही गए होंगे कि आज मनोज भैया के बारे में ही हम चर्चा करने जा रहे है और वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो मनोज यानी एक सांसद मनोज तिवारी तो दूसरे कल तक जिला अध्यक्ष रहे मनोज त्यागी की | वैसे तो यह टोपिक इतना महत्वपूर्ण नहीं था जिस पर चर्चा की जाए लेकिन यमुनापार में कोई सियासी हलचल हो और उसपर हम मौन रहे यह भी हमें अच्छा नहीं लगता |

Advertisement

आपको मालुम ही है लंबी कवायद के बाद आखिर भाजपा नें अपने जिलाध्यक्षो की घोषणा सोमवार को कर दी है ,हालांकि जातीय समीकरण साधने का प्रयास तो किया गया है लेकिन सूची तैयार होने के बाद कई बार नामों में अदलाबदली करनी पड़ी, कहावत है जो जीता वही सिकन्दर, भले ही उसके लिए मानदंड तोड़े जाए या समीकरण बदले जाएँ ,मोहरे बदले जाएँ ,आखिर शतरंज तो शतरंज ही है और सामने है तो खेलनी भी पड़ेगी | दरअसल मनोज तिवारी को पार्टी नें कभी भी फ्री हैण्ड नहीं दिया सन्गठन का मसला हो या निगम व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन का | पिछली बार भी सन्गठन में उन्हें एक ही जिला मनोज त्यागी के रूप में मिला था वहीं इस बार भी डॉ.यू.के.चौधरी के रूप में एक पर ही उन्हें संतोष करना पड़ा |

इस बार मनोज त्यागी का विरोध केवल और केवल इसलिए सांसद जी को करना पड़ा कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा नें उनके नाम पर मुहर लगा दी थी | बताया जाता है मनोज त्यागी पिछले काफी समय से वीरेंद्र सचदेवा की परिक्रमा में व्यस्त थे जो उन्हें भारी पड़ा इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता |
जहां तक वीरेंद्र सचदेवा का सवाल है वे केवल मयूर विहार जिले से बिजेंद्र धामा और नवीन शाहदरा जिले से मनोज त्यागी की दुबारा से ताजपोशी चाहते थे लेकिन मनोज तिवारी के कड़े रुख के चलते ऐसा नहीं हो पाया और पूर्व में अध्यक्ष रहे मास्टर विनोद का नम्बर लग गया |

हालांकि इस जिले से स्वाति गुप्ता,दुष्यंत वर्मा भी मजबूत दावेदार थे लेकिन मनोज भैया को ये नाम सूट नहीं करते थे क्यों नहीं हीं करते थे उस पर चर्चा बाद में करेगें लिहाजा उन्होंने मास्टर विनोद के नाम पर सहमती जता वीरेंद्र सचदेवा की चाल को भी नाकाम कर दिया | उत्तर पूर्वी जिले में डॉ.चौधरी सोलह आने मनोज भैया के खाते से हैं तो शाहदरा जिले से दीपक गाबा के नाम पर किसी को भी विरोध नहीं था उन्हें हर्ष मल्होत्रा और वीरेंद्र सचदेवा सहित और भी कई बड़े नेताओ का वरदहस्त उन्हें प्राप्त था | आज बस इतना ही ….

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *