सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी की नहीं चल पाई प्रत्याशी चयन में

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी की नहीं चल पाई प्रत्याशी चयन में

Advertisement

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी की नहीं चल पाई प्रत्याशी चयन में

* पार्टी नें नहीं मानी ज्यादातर मामलों में सिफारिश

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव में हमने चुनाव से कई माह पहले हैडलाइन दी थी मनोज तिवारी सब पर भारी ,और हुआ भी वही सात में से छह सांसदों की टिकट कट गई और मनोज भैया का नंबर लग गया | किस्मत के धनी निकले क्योंकि सामने वाले प्रत्याशी को अपनी पार्टी के वर्करों का ही समर्थन नहीं मिला और मनोज भैया जीत की हैट्रिक जड़ने में कामयाब हो गए | हालांकि जीत के लिए पसीने बहाने पड़े और कड़ी मशक्कत करनी पड़ी | हमें तो उसी समय आभासहो गया था कि आने वाला समय पार्टी में इनके अनुकूल नहीं है |

Advertisement

विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा नें ज्यादातर सांसदों को पूरी तवज्जो दी और उनकी राय के मुताबिक ही अधिकतर प्रत्याशी भी दिए लेकिन यदि उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशियों की सूची पर नजर डाली जाए तो पहली नजर में आया दस में से केवल डेढ़ प्रत्याशी इनकी पसंद से आये हैं | समझ गए न डेढ़ कैसे एक पूरी तरह से तो एक दो नेताओं की साझी पसंद से | यानी कुल 15 फीसदी चली मनोज भैया की | अब आपको थोडा सा ब्यौरा भी दे देते हैं तीनों सीटिंग जो रिपीट हुए सांसद जी उनके स्थान पर किसे चाहते थे सभी जानते हैं |

मोहन सिंह बिष्ट की जगह आये कपिल मिश्रा बड़ा नाम है सांसद कतई नहीं चाहते थे कोई दूसरा पूर्वांचली नेता उनका विकल्प बनकर उभरे | मोहन सिंह बिष्ट की सीट कैसे बदली यह भी सब जानते हैं मनोज भैया वहां किसे लडवाना चाहते थे यह भी किसी से छिपा नहीं है | लेकिन मनोज भैया गच्चा खा गए ,इसी तरह गुर्जर समाज के एक नेता जिन्हें सांसद जिला अध्यक्ष नहीं बनवा सके थे को एक गैर गुर्जर सीट से केवल इसलिए लडवाना चाहते थे कि किसी मजबूत गुर्जर नेता का नम्बर गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र से नहीं लग सके यहाँ भी उन्हें गच्चा ही मिला इतना ही नहीं उनसे सवाल भी पूछा गया इस सीट पर जब गुर्जर है ही नहीं तो मैरिट को क्यों छेड़ा जाए जिसके चलते पंडित जी का नम्बर लग गया ,मजबूरी में सांसद महोदय को हामी भरनी पड़ी | अब तो आप समझ ही गए होंगे क्या मिला सांसद जी को उन्हें मिली एक आरक्षित सीट उसमें भी जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी की भूमिका को नहीं नकारा जा सकता | जहां तक और बची सीटों का सवाल है कम से कम दो पर केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का सिक्का चला तो बाकी अपने बल बूते पर आ धमके और मनोज भैया देखते रह गए | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *